Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में  आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने और सभी पात्रों को लाभांवित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति कम है, वे अभी से योजना बनाकर अधिक मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुटें। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि कागज में योजना का लाभ देना बताया तथा भौतिक सत्यापन में मौके पर लाभ दिया हुआ नहीं मिला तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीस सूत्री कार्यक्रम के रैंक निर्धारण के 12 बिन्दुओं में से 5 बिंदुओं में जिले को ए श्रेणी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं जिन बिन्दुओं में रैंक बी एवं सी मिली उनमें संबंधित बिन्दुओं के प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए रैंक बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश दिए। रैंकिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में विशेष प्रयास की आवश्यकता के निर्देश दिए तथा कहा कि जिन बीडीओ की प्रगति कम रहती है, उनकी मॉनिटरिंग की जाए और फिर भी प्रगति नहीं आती है तो उन्हें चार्जशीट दे। बैठक में राजीविका के अधिकारी को स्वयं सहायता समूहों के आवेदन और पत्रावलियां तैयार करवाकर बैंक से संबंधित प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पौधारोपण के कार्य में विभागवार लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के लिए अभी से प्रयास करने तथा संबंधित विभागों को पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए।

Progress review meeting of twenty point program held in sawai madhopur

कृषि पंपसेट के ऊर्जाकरण के संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कहा कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी को घर-घर नल कनेक्शन के लिए लक्ष्य के अनुसार विशेष मेहनत करने और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के लक्ष्य समय पर पूरे करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, जॉब कार्ड जारी करने, मानव दिवस सृजित करने, न्यूनतम मजदूरी, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आवास, पेयजल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धों का कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों को सहायता, कृषि कनेक्शन, भू खण्ड आवंटन और छात्रवृत्ति सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए समय पर लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही। जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर योजनाओं की समयबद्ध क्रियांविति करने तथा सभी पात्रों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने भी प्रगति समीक्षा के दौरान निर्देश दिए। मुख्य आयोजना अधिकारी बी.एल. बैरवा ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !