Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर करें निस्तारण

संपर्क पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने और पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज गुरुवार कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्ता के साथ समय पर निस्तारण करें तथा अधिकारी स्वयं इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि कई विभागों द्वारा प्रकरणों को नहीं देखे जाने पर निर्धारित समय बाद प्रकरण अगले लेवल पर एस्केलेट हो जाता हैं। इसे गंभीरता से लिया जाता है। अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को देखे और समय पर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के संबंध में कागज में लाभ देना बता दिया तथा मौके पर लाभ नहीं दिए जाना मिला तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि परिवादी की संतुष्टी दर बढ़ सके। किसी प्रकरण में नियम के खिलाफ होने या बजट उपलब्ध न होने के कारण मांग पूरी नहीं हो सकती है तो परिवादी को इसकी सूचना दें।

Timely disposal of cases registered on Sampark portal

निस्तारित प्रकरणों की संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें एवं परिवादी व अन्य लोगों से भी फीडबैक लें। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त निदेशक डीओआईटी ने विभाग वार पैंडिंग प्रकरणों की जानकारी दी। इसी प्रकार बिना कार्रवाई उच्च लेवल पर एस्केलेट होने वाले प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, संयुक्त निदेशक डीओआईटी लक्ष्मीकांत तंवर और सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुनील गर्ग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !