कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लाॅक डाउन की स्थिति में निर्धन व असहाय लोगों की भोजन व अन्य चिकित्सा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने निजी स्तर से सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पर भोजन पैकेट व खाद्य सामग्री वितरित किये। सांसद सूत्रों के अनुसार सांसद ने इससे पूर्व भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्ष किया। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रो में भोजन के पेकेट और खाद्य सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर सांसद जौनापुरिया के साथ सवाई माधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत लाल मथुरिया, सुरेश चंद जैन, विरेन्द्र भाया, कमलेश जेलिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिता वर्मा, ओम सुवालका, जगदीश अग्रवाल, उतम गुर्जर, रामलखन गुर्जर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया