राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में बामनवास उपखण्ड के नारौली चौड़ गांव की बहू प्रियंका मीना ने भूगोल विषय मे 27वी रैंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से प्रारम्भिक शिक्षा प्रारम्भ करने एवं उसी परिवेश से जुड़ाव रखने वाली प्रियंका के पति राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है व वर्तमान में गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) में उपखण्ड अधिकारी पद पर कार्यरत है। प्रियंका के चयन से गांव मे खुशी का माहौल है।

प्रियंका वर्तमान में स्कूल व्याख्याता पद पर कार्यरत है। बचपन से पढ़ने में होशियार प्रियंका ने पूर्व में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता परीक्षा भूगोल विषय में एसटी वर्ग में सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य मनोज मीना, ओमप्रकाश बिन्जारी, सहित ग्रामिणो ने गांव की बहू की इस उपलब्धि को बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया