घुडासी गांव में घायल अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मोर पड़ा हुआ मिला। जिसे आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भवानी सिंह मीणा एवं युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए उपचार के लिए वन्य जीव चिकित्सालय को सुपुर्द किया।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व रिजर्व के वेटरनरी ऑफीसर डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना ने बताया की राष्ट्रीय पक्षी मोर दोनों आंखों से अंधा है। जिसमें आई वर्म का इन्फेक्शन है। जिसका वन्य जीव चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया