Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अधिवक्तागण के साथ बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज सोमवार को 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर के पदाधिकारी व अधिवक्तागण एवं पैनल अधिवक्तागण के साथ एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में बैठक का आयोजन किया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवम्बर, 2022 को किया जा रहा है, जिसमें मोटर दुर्घटना दावा के राजीनामा योग्य प्रकरणों का भी निस्तारण किया जाना है। लोक अदालत लंबित प्रकरणों में से अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण होने पर न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की संख्या भी कम होगी, जिससे न केवल पक्षकारान अपितु अदालत के कीमती समय की भी बचत की जा सकती है।

 

Organized meeting with advocates for successful organization of National Lok Adalat

 

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण करने पर भी बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर में अधिकाधिक प्रकरणों को रैफर कर उनका निस्तारण करने की अपील की गई एवं विभिन्न तालुकाओं पर चल रहे डोर स्टेप प्री काउसंलिग में राष्ट्रीय लोक अदालतों की प्रोग्रेश रिपोर्ट पर चर्चा की गई जिसमें सभी तालुकोओं पर डोर स्टेप प्री काउसंलिग कार्य बहुत अच्छा किया जा रहा है।

 

साथ ही बताया कि प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का जुपेटाइस साफ्टवेयर पर अपलोड करने तथा आने वाली कठिनाईयों के निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये तथा बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु रालसा जयपुर के निर्देशानुसार राजीनामा योग्य दीवानी, राजस्व, फौजदारी मामलों एवं धारा 138 एनआई एक्ट के निजी पक्षकारों क मध्य लंबित मामलों तथा सभी प्रकार के प्री-लिटिगेशन मामलो जिसमें बीमा कंपनी व वित्तीय संस्थान के मामले के अलावा, प्रकरणों की चर्चा गई। इस दौरान बैठक में विभिन्न पैनल अधिवक्तागण व प्रतिनिधिगण सदस्य आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !