राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित जिलें की समस्त तालुकाओं गंगापुर सिटी, खण्डार, बौंली एवं बामनवास पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए रालसा जयपुर के निर्देशानुसार 10 मई 2022 से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में आपसी समझ व समझाईश के माध्यम से निस्तारण हेतु प्री-काउंसलिंग की गई।
राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ समय-समय पर बैठक का आयोजन कर प्रकरणों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर किया गया तथा व्यापारिक संगठनों के साथ भी मीटिंग का आयोजन कर प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, फौजदारी एवं दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक-वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया