Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मंत्री भजन लाल जाटव ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को बताया जन कल्याणकारी

राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आज शुक्रवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ एवं आमजन को अधिक से अधिक लोगों को प्रदान करना है। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं को जन कल्याण्कारी बताते हुए कहा कि गांव के देहात के हर गरीब को मुफ्त इलाज एवं मुफ्त जांच का लाभ मिले इसके लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं निःशुल्क जांच योजना चला रखी है। उन्होंने जिले में खाद्य सामग्री में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अर्न्तगत आमजन के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में हार्ट, कैंसर, न्यूरो, कोविड, बलौक फंगस जैसी गंभीर बीमारियों एवं कॉकलियर इम्प्लांट, बौन-मैरो ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट, घुटना प्रत्यारोपण और डायलिसिस जैसे महंगे इलाज भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अर्न्तगत जिले के 17 हजार 259 मरीजों को लाभ प्रदान किया गया। कोई भूखा न सोये संकल्प को साकार करते हुए नगरीय क्षेत्र में इन्दिरा रसोई योजना के माध्यम से गरीब असहाय व्यक्तियों को ससम्मान बैठाकर मात्र 8 रूपये में भोजन कराया जा रहा है।

 

 

उक्त योजना में जिले में 11 लाख 72 हजार 114 लोगों को भोजन करवाया गया है। वहीं गरीब के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने का अवसर राज्य सरकार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान एवं हथलेवा योजना के अर्न्तगत बीपीएल तथा विधवा महिला के परिवार की पुत्रियों के विवाह पर अनुदान दिया जाता हैै। सिलिकोसिस पॉलिसी 2019 के अर्न्तगत जिले में 157 पीड़ित परिवारों को लाभान्वित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के तहत जिले में एससी वर्ग के 6 हजार 401, एसटी वर्ग 5 हजार 622 और सामान्य वर्ग के 15 हजार 990 पात्रों को लाभान्वित किया जा चुका है।

 

PWD Minister Bhajan Lal Jatav told the flagship schemes of the state government to be public welfare in sawai madhopur

 

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना में जिले में 9 हजार 602 लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है, जिसमें एससी वर्ग के 2 हजार 249, एसटी वर्ग के एक हजार 756 एवं सामान्य वर्ग के 5 हजार 597 पात्र शामिल है। पालनहार योजना के तहत जिले में 5 हजार 884 बालक-बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत जिले में 3 हजार 972 शिक्षित बेरोजागारों को भत्ता दिया गया है। इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत स्ट्रीट वेन्डर्स, रिक्शावाला, कुम्हार, खाती, मोची मिस्त्री, दर्जी, धोबी, रंग पेंट करने वाले नल बिजली मरम्मत आदि कार्य करने वाले बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल हेतु बिना गारंटी के 50 हजार रूपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है।

 

 

मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना के तहत जिले के 23 हजार 110 कृषक लाभांवित हुए है। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति निर्बाध हो इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार कर सुचारू व्यवस्था की गई। प्रभारी मंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जिले में कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए। प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य फ्लैगशिप योजनाओं को लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाना है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी कार्मिकों को आमजन को इन फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए है।

 

 

 

उन्होंने मनरेगा योजना में विकास अधिकारियों को आमजन के उपयोग के कार्य पूर्ण रूचि के साथ कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी राजकीय विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने कहा कि खण्डार क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य एवं खण्डार को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की बात कही। बैठक में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, एसडीएम कपिल शर्मा, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !