स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल में आज गुरुवार को स्वामी जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय स्टाफ ने स्वामी विवेकानंद के जीवन संस्मरण, घटनाओं, शिक्षाओ एवं प्रेरक-प्रसंग के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

छात्रों ने भी स्वामी जी के जीवन की घटनाओं से संबंधित जानकारियां व्यक्त की। संस्था प्रधान ओम प्रकाश साहू ने केरियर तथा उसमें मार्गदर्शन एवं निर्देशन की भूमिका को उजागर किया। इस दौरान में संस्था प्रधान ओम प्रकाश साहू समेत समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया