Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नई गाइड लाइन की सख्ती से करवाई जाए पालना : कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, ब्लॉक सीएमएचओ, चिकित्सा, शिक्षा और प्रशासन के अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक लेकर गृह विभाग द्वारा जारी कोविड़ की नई गाइड लाइन की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के लिए लोगों को मोबलाइज करने के लिए शहर एवं कस्बों को सेक्टर में बांटकर प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है। साथ ही टीम बनाकर जागरूक करने के साथ ही जो संस्थान,कार्यालय और प्रतिष्ठान गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है, उन्हें सीज करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के भी निर्देश दिए है। नो मास्क, नो एंट्री और सोशल डिस्टेंसिंग की कढाई से पालना करवाई जाए। कोरोना का प्रसार रोकने के लिए कलेक्टर ने ट्रेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बॉर्डर चेक पोस्ट को सक्रिय करने और दूसरे राज्य से आने वालों की 72 घंटे के भीतर वाली आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त करने, रिपोर्ट नहीं होने पर संस्थागत क्वारंटीन करने की कार्रवाई के निर्देश दिए है।

New guide line should be strictly follow Collector

उन्होंने कहा कि कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने एंटी कोविड़ टीम का गठन करने और प्राइवेट चिकित्सालयों में 25 प्रतिशत बेड कोविड़ मरीजों के लिए रिजर्व रखने के लिए पाबंद करने के निर्देश भी दिए। रैंडम सैंपलिंग करने एवं क्वारंटीन सेंटर की तैयारी रखने के निर्देश भी उपखंड अधिकारियों को दिए है। सरपंच, पंच और नगर पार्षद आदि के साथ मिलकर जागरूकता के लिए प्रयास करने एवं कोचिंग क्लासेज में एसओपी की पालना करवाने के निर्देश भी दिए है। वीसी में कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर खरीद केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, तुलाई केन्द्र पर जाब्ता लगाने, भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन आदि के समुचित प्रबंध के साथ काश्तकारों से फीडबेक प्राप्त करने के निर्देश भी दिए है। बैठक में एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया और सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !