Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सतर्कता में दर्ज प्रकरणों में समय पर रिपोर्ट दें अधिकारीः कलेक्टर

जिला जन अभियोग और सतर्कता समिति की बैठक आज सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वीसी के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी भी जुड़े।
कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अधिकारियों से कहा कि सतर्कता समिति के समक्ष दर्ज प्रकरणों में रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें, जिससे प्रकरणों का समय पर निस्तारण हो सके। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्षता के साथ परिवादों में तथ्यात्मक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
बैठक में ग्राम डूंगरी में एक निजी विद्यालय में बाल वाहिनी के साथ पर निजी वाहनों से बालकों का परिवहन करवाने की शिकायत पर कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने व अनियमितता पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Officers should report timely in cases registered vigilance case Collector

इसी प्रकार ओमप्रकाश निवासी श्यारोली के प्रकरण में एसडीएम तथा तहसीलदार वजीरपुर को परिवादी को आवंटित जमीन का नामांतरण खुलवाने एवं गैर खातेदारी अधिकार प्रदान करने के परिवाद में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण निस्तारित करवाने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार कमरूद्दी के प्रकरण की सुनवाई करते हुए अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि लोगों की परिवेदना को धैर्य पूर्वक सुनकर यथासंभव त्वरित निस्तारण करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया, सीडीईओ रामकेश मीना, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, पीएमएओ डॉ बीएल मीना, एसई जेवीवीएनएल रामखिलाडी मीना, एसई पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !