Sunday , 8 March 2026
Breaking News

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन 28 मार्च से

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन 28 मार्च से दाखिल होंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी अपना नाम निर्देशन पत्र स्वयं या अपने प्रस्थापक के माध्यम से 28 मार्च 4 अप्रैल, 2024 के मध्य रिटर्निंग अधिकारी टोंक के समक्ष प्रस्तुत होकर जमा करवा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में की जाएगी। नाम वापिस लेने की अन्तिम तिथि 8 अप्रैल रखी गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने से संबंधित अधिक जानकारी राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट www.ceorajasthan.nic.in  पर देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को होगा और मतगणना की तिथि 4 जून निर्धारित की गई है।

200 मीटर की परीधि में चुनावी रैली, जुलूस व सभा प्रतिबंधित:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करें। नाम निर्देशन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 200 मीटर परिधि में किसी प्रकार की रैली, जुलुस एवं जनसभा नहीं करेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय रिटर्निग अधिकारी कार्यालय में अभ्यर्थी के साथ 4 (कुल 05) व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति है। साथ ही रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की 100 मीटर की परीधि में 3 से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं रहेगी।

 

Nomination for Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha seat from 28th March

 

सुविधा ऐप:- इस एप्लीकेशन (suvidha.eci.gov.in) के माध्यम से अभ्यर्थी अपना नामांकन फॉर्म एवं शपथ-पत्र ऑनलाइन भी प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी को एक स्लोट का चयन कर निर्धारित तिथि एवं समय में भौतिक सत्यापन एवं नियत शुल्क के भुगतान हेतु रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। इस एप्लीकेशन के माध्यम से रैली/सभा आदि की परमिशन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए विकसित “सुविधा कन्डीडेट ऐप को एंड्रॉइड/आईओएस दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !