Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

स्वैच्छा से नाम नहीं हटाने वाले 100 अपात्र लोगों को नोटिस जारी

गिव-अप अभियान के तहत 5 हजार 352 सदस्यों ने स्वेच्छा से हटवाए नाम

सवाई माधोपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत गिव-अप अभियान चलाया जा रहा है। जिसके के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित सक्षम परिवार स्वैच्छा से 31 मार्च, 2025 तक अपना नाम हटवा सकते है। जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना ने बताया खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सक्षम परिवारों द्वारा निर्धारित समयावधि में स्वैच्छा से अपना नाम नहीं हटवाने पर अपात्र परिवारों से बाजार दर से वसूली करते हुए द*ण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

Notice issued to 100 ineligible people who did not remove their names voluntarily in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि गिव-अप अभियान के तहत ऐसे व्यक्ति, परिवार जिसमें कोई आयकरदाता हो, परिवार जिसका कोई सदस्य सरकारी, अर्द्धसरकारी, स्वायत्तशासी संस्थाओं में कर्मचारी, अधिकारी हो, एक लाख से अधिक वार्षिक आय पारिवारिक आय हो, परिवार में किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो (ट्रेक्टर आदि जिविकोपार्जन में प्रयुक्त वाहन छोड़कर) उन्हें अपने क्षेत्र में संबंधित उचित मूल्य दुकानों पर सम्पर्क कर नाम हटाने के लिए आवेदन पत्र भरकर देना होगा। नाम हटवाने के लिए आवेदन पर जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानों पर उपलब्ध है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने के लिए भरे गये फॉर्म को संबंधित सक्षम प्राधिकृत अधिकारी के स्तर से नाम हटाये जा सकेंगे एवं उपभोक्ता स्वयं भी ऑनलाईन https://food.rajasthan.gov.in/ पोर्टल पर आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि गिव-अप अभियान के तहत जिले में अब तक 1278 राशन कार्ड आवेदनों पर 5 हजार 352 सदस्यों के खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटाए गए है। वहीं स्वेच्छा से नाम नही हटाने वाले 100 अपात्र लोगो को नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही 31 मार्च, 2025 तक स्वेच्छा से नाम नहीं हटवाने वाले अपात्र व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !