Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जियो और स्पेसएक्स के बीच हुआ स्टारलिंक समझौता

नई दिल्ली: एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क के साथ स्टारलिंक हाई स्पीड इंटरनेट के लिए समझौता कर लिया है। स्टारलिंक एक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है जो सैटेलाइट कवरेज के अंदर कहीं भी इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर सकती है। इस खासियत की वजह से दूरदराज या ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंच के लिए ये एक बेहतर विकल्प है, जहां पारंपरिक तौर पर इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है।

Starlink agreement between Jio and SpaceX

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड ने एक प्रेस रिलीज़ के जरिए बताया है कि जियो और स्टारलिंक पूरे भारत को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए एक साथ मिलकर विस्तार कर रहा है और यह समझौता भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विकास के लिहाज से मील का पत्थर है। जेपीएल ने कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने भारतीय उपभोक्ताओं को स्टारलिंक ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्पेसएक्स के साथ करार किया है।

जियो अपने रिटेल आउटलेट और ऑनलाइन के जरिए स्टारलिंक की सेवा उपलब्ध कराएगा। पिछले साल दुनिया के दो सबसे अमीर शख़्स, स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क और जियो का मालिकाना हक रखने वाले मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड मार्केट के लिए मुकाबला देखा गया था। बीते अक्टूबर महीने में भारत सरकार ने यह घोषणा की थी कि ब्रॉडबैंड के लिए सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का आवंटन नीलामी की जगह प्रशासनिक तरीके से किया जाएगा। मस्क पहले भी नीलामी मॉडल की आलोचना करते रहे हैं जबकि अंबानी इसका समर्थक रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !