Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले की सातों पंचायत समितियों में अब पुरूष मेट से अधिक हैं महिला मेट

अब जिले की सभी सातों पंचायत समितियों में महिला मेट की संख्या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन कई माह से इसके लिये विशेष प्रयास कर रहे थे। उनके निर्देशन में सभी पंचायत समितियों ने यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। चौथ का बरवाड़ा और मलारना डूंगर ने यह लक्ष्य गत सप्ताह में हासिल किया है।

 

 

 

 

आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुये एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने इस पर संतोष जताया तथा मनरेगा में अन्य बिन्दुओं में भी प्रगति हासिल करने के निर्देश दिये। एडीएम ने बताया कि गत पखवाडे में जिले में 38349 श्रमिकों ने मनरेगा में कार्य किया, इससे पूर्व के पखवाडे में 31450 ने ही काम किया था।

 

 

Now there are more female mates than male mates in all the seven panchayat samitis of the sawai madhopur

 

यह प्रगति अच्छी है लेकिन इसमें भी सुधार सम्भव है। सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा में काम चलाना सुनिश्चित करें। एडीएम ने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 919 परिवारों ने मनरेगा में 100 दिन कार्य कर लिया है। इनमें से बामनवास में 459 परिवार हैं। एडीएम ने लाभार्थी श्रमिक के बैंक खाते में पूर्व में जमा करवाई मजदूरी राशि उसको नहीं मिलने के प्रकरणों की समीक्षा की।

 

 

 

उन्होंने ऐसे सभी प्रकरणों में तकनीकि सुधार कर एवं दस्तावेज की आवश्यकता हो तो सम्बंधित श्रमिक से सम्पर्क कर त्रुटि दूर करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के प्रथम चरण व वर्तमान में चल रहे ओडीएफ-प्लस, नव गठित ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी सेवा केन्द्र निर्माण समेत विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

 

 

मुख्य आयोजना अधिकारी बी.एल. बैरवा ने पंचायती राज से सम्बंधित राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान में विभाग द्वारा अब तक उपलब्धि के सम्बंध में एडीएम को फीडबैक दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !