महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं एवं बच्चों को पोष्टिक एवं सन्तुलित आहार, टीकाकरण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, कुपोषण से होने वाली बीमारियों एवं उनके बचाव सम्बन्धी जानकारियों के साथ पोषण पखवाड़े के तहत सूपोषण पोस्टर प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।

कार्यकर्ता रेखा कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास सुपरवाईजर विदा जैन ने सुरक्षित मातृत्व, सुपोषण, सन्तुलित आहार सहित कई जानकारियां दी। प्रतियोगिता में विजेता रही कार्यकर्ता रेखा कुमावत, मनोरमा शर्मा, अनिता जैन, नसरिन, अमरिन, कृष्णा शर्मा, सुनीता नामदेव, मधु शर्मा, सन्तोष माथुर, साहीदा आदि को पुरस्कार वितरित किये गये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया