मैं शपथ लेता हूूं कि कोरोना महामारी की रोकथाम के संबंध में केन्द्र और राज्य सरकार तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों की पूर्ण पालना करूंगा। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाऊंगा, बार-बार हाथ धोऊंगा, सार्वजनिक स्थानों पर थूकूंगा नहीं, 2 गज दूरी का पालन करूंगा, किसी भी अफवाह या फेक न्यूज को फैलाऊंगा नहीं। मैं अपने परिवार और अन्य लोगों को भी इस सम्बंध में जागरूक करूंगा।

जिले के सभी कार्यालयों में कार्मिकों ने आज सोमवार को यह शपथ ली। सभी राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शपथ ली। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने शपथ दिलवाई। इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्मिकों को शपथ दिलवाई। सभी उपखण्ड अधिकारियों, बीडीओ व अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में कार्मिकों को यह शपथ दिलवाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया