Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

खुद के स्वास्थ्य का खुद ख्याल रखना है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोमवार को कोविड-19 जागरूकता अभियान की डिजिटल लॉन्चिंग की। उन्होंने कारोना का प्रसार रोकने के लिये आमजन को सजग रहकर खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नाम पर 100 करोड़ रूपये वार्षिक बजट की रसोई योजना शुरू करने की घोषणा की। प्रदेशभर के लाखों लोगों ने करीब 11 हजार 500 लोकेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री महोदय का संदेश सुना। जिला मुख्यालय पर जिला प्रभारी सचिव श्रेया गुहा, जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और अन्य अधिकारियों ने संदेश सुना। जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने टोंक में वीसी के माध्यम से संदेश सुना। जिलेभर की पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों से भी हजारों लोगों ने संदेश सुना जिसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण शामिल रहे।

Take care your own health Chief Minister Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। इससे डरना नहीं है लेकिन पूरी सावधानी बरतनी है। कोई व्यक्ति लापरवाही बरते, सावधानी न बरते, संक्रमित हो जाये तो सरकार केवल इलाज करवा सकती है। संक्रमण से बचना तो स्वयं व्यक्ति के हाथ में है। खुद के स्वास्थ्य का खुद ख्याल रखना ही कोरोना से बचने का मुख्य उपाय है। लॉकडाउन में छूट आर्थिक गतिविधियों को गति देने, रोजगार संवर्धन के लिये दी गई है। इसमें पहले से भी ज्यादा सावधानी रखनी है, इसीलिये राज्य सरकार ने 10 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया है।
उन्होंने बताया कि चाहे कोरोना का प्रसार रोकने के उपाय हो या प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने का मुद्दा हो, बाहर से आये प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने की बात हो, राजस्थान ने हर बिन्दु पर उल्लेखनीय कार्य किया है और इसकी सभी ने सराहना की है। प्रदेश में कोराना पॉजिटिव की मृत्यु दर पूरे देश के मुकाबले बेहद कम है, रिकवरी रेट बहुत अच्छी है। जब कोरोना का पहला मामला सामने आया तो हमारे पास जॉंच की सुविधा नहीं थी। सैम्पल दिल्ली और पुणे भेजने पड़ते थे। आज हमारी जॉंच क्षमता इतनी अधिक है कि पडौसी राज्यों को 5 हजार जॉंच प्रतिदिन का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में समाज के सभी वर्गों कोरोना वॉरियर्स, भामाशाहों व आमजन ने अब तक पूरा साथ दिया है, “एक भी व्यक्ति भूखा न सोये” के राज्य सरकार के संकल्प को अक्षरशः लागू करवाया। अब इस जागरूकता अभियान में भी पूरा प्रदेश एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जागरूकता पोस्टर के साथ सेल्फी भी ली।
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि राजस्थान मॉडल, भीलवाड़ा मॉडल, जयपुर मॉडल की देशभर में प्रशंषा हो रही है। यह माननीय मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता को दिखाता है कि जिस दिन प्रदेश में कोराना का पहला मामला सामने आया, उसी दिन उच्च स्तरीय बैठक कर कोराना नियंत्रण की विस्तृत कार्ययोजना बनाई तथा समाज के सभी वर्गो जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सांसद, विधायक, धर्मगुरू शामिल हैं, से सहयोग, सुझाव मॉंग कर इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारा। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त महेन्द्र सोनी ने अभियान की पृष्ठभूमि और रूपरेखा समझायी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह यादव व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !