भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक ने मंगलवार को बामनवास विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक विजया कृष्णन द्वारा मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां की स्थिति एवं सुविधाओं का जायजा लिया।
सामान्य प्रेक्षक ने बामनवास तहसील क्षेत्र के बाटोदा, बरनाला, मांदलगांव, चांदनहोली ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक संतराम मीणा, विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर एवं एसीबीईओ राधेश्याम लकवाड सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक विजया कृष्णन ने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में चल रही नामांकन जांच कार्य का भी बारीकी से अवलोकन किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया