Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पर्यवेक्षक परिमल सिंह ने खण्डार विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

सामान्य प्रेक्षक परिमल सिंह ने मंगलवार को उपजिला कलेक्टर कार्यालय खंडार में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर भारत निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देशों की चुनाव के दौरान पालना सुनिश्चत करने की बात कहीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय में स्थित चुनाव शाखा के समस्त कार्मिकों से विभिन्न प्रकोष्ठ की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र खंडार से विधानसभा सदस्य के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सामान्य प्रेक्षक परिमल सिंह आईएएस एवं रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम खंडार बंशीधर योगी के निर्देशन में नाम निर्देशन करने वाले अभ्यर्थियों-अभिकर्ताओं की उपस्थितियों में की गई।

 

 

Observer Parimal Singh visited Khandar assembly constituency

जिसमे प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 8 अभ्यर्थियों के 11 नामांकन में से 10 नामांकन को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्देशन पत्र सही पाए जाने पर स्वीकार किया गया। तथा अशोक कुमार बैरवा जनता कांग्रेस से नामांकन को अमान्यता प्राप्त दल में 10 प्रस्तावक नहीं होने के कारण अस्वीकार किया गया। इसी प्रकार उन्होंने सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-92 के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को मतदान के दौरान मिलने वाली सुविधाओं रैंप, छाया, पानी इत्यादि की व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने जिन मतदान केन्द्रों पर भाग संख्या, बीएलओं, मतदान केन्द्र क्रमांक आदि का अंकन नहीं था उनका अंकन करवाने के निर्देश संबंधित आरओं एवं बीएलओं को प्रदान किए। वहीं जिन मतदान केन्द्रों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं थी वहां पर प्रकाश की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !