Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने चुनाव व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक 

मतदान से पहले 72 घंटों की एसओपी की पालना सुनिश्चित हो- सामान्य प्रेक्षक

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक दीप्रवा लाकरा, पुलिस प्रेक्षक के.नारायण, व्यय प्रेक्षक मयूर गजानन्द कांबले ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में चुनाव व्यवस्थाओं का फीडबैक लेकर निर्देश दिए। बैठक में सामान्य प्रेक्षक दीप्रवा लाकरा ने कहा कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल, 2024 को द्वितीय चरण में मतदान होगा, इसको लेकर आयोग द्वारा 72 घंटों की एसओपी की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाये तथा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ पूरा किया जाये।

 

समयबद्ध ढंग से संपादित हो गतिविधिया:- सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि पैसे वितरण, शराब वितरण सहित वलनरेबल गतिविधियों की कड़ी निगरानी रखी जाए। पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से काम करते हुए शिकायतों व अवांछित गतिविधियों का प्रबंधन करें। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होते ही कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद ईवीएम मशीनों के संग्रहण के दौरान व्यवस्थाओं पर समुचित नजर रखें तथा स्ट्राँग रूम का प्रभावी मैनेजमेंट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में नियुक्त सभी कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी कार्मिक सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और पारदर्शी व निष्पक्ष निर्वाचन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

Observers appointed for Lok Sabha General Elections-2024 took feedback of election arrangements

सुरक्षा व कानून व्यवस्था रहे मुस्तैद:- पुलिस प्रेक्षक के.नारायण ने कहा कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न हों और सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहे। आवश्यकता होने पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया जाए तथा एफएसटी व एसएसटी को पूर्णतः एक्टिव और अलर्ट रखा जाए। लीकर, ड्रग्स सहित अवैध सामग्री की जब्ती बढ़ाई जाए। अंतिम 72 घंटे के दौरान की जाने वाली गतिविधियों को सजगता व नियमानुसार संपादित किया जाए। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने जिले के सभी 984 मतदान केन्द्रों पर चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए किए गए आवश्यक इंतजामों से अवगत करवाया तथा सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया।

 

 

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों की रवानगी एवं संग्रहण के दौरान एस्कोर्ट के लिए जाब्ते की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने व्यवस्थाओं को लेकर आश्वासन देते हुए कहा कि सीजर की कार्यवाही बढ़ाई जाएंगी तथा बिजली, रोशनी एवं ईवीएम एस्कोर्ट के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएंगी। बॉर्डर पर समुचित निगरानी रखते हुए फोर्स डिप्लॉयमेंट बेहतर तरीके से की जाये ताकि भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव सम्पादित करवाये जा सके। उन्होंने कहा कि मतदान के 72 घंटे पूर्व और अधिक चौकसी की आवश्यकता रहती है। संवेदनशील क्षेत्रों में एआरओ विशेष निगरानी रखते हुए शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही करें।

 

सभी वाहनों की चैकिंग समुचित की जाये तथा चुनाव के दौरान उपयोग में आने वाली सामग्री इत्यादि के परिवहन को लेकर ध्यान रखा जाये तथा सीजर की प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने मतदान दिवस पर हेला टोली, बूथ अवेयरनेस ग्रुप को सक्रिय कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश स्वीप प्रभारी हरिराम मीना को दिए। बैठक में सहायक रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर सिटी अनुप सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बामनवास अंशुल सिंह, एसडीएम बौंली विनीता स्वामी, एसडीएम मलारना डूंगर बद्रीनारायण विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर राकेश राजोरा, बीएसएफ, सी.आर.पी.एफ., आर.ए.सी. सहित अन्य राज्य के बाहर से बुलाई गई 20 कम्पनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !