Saturday , 5 September 2026
Breaking News

महिलाओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

सतरंगी सप्ताह के तहत महिला रंगोली एवं मार्च का हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता मार्च के बाद हजारों महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस, 26 अप्रैल, 2024 को मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 17 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2024 तक “सतरंगी सप्ताह” मनाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो महिलाओं ने आमजन को मतदान का संदेश दिया। उप निदेशक समेकित बाल विकास सेवाऐं प्रियंका शर्मा ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के छठे दिन लोकसभा आम चुनाव-2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास, बौंली, खण्डार, चौथ का बरवाड़ा में महिला रंगोली एवं महिला मार्च का आयोजन किया गया।

 

Women gave the message of 100% voting

 

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल वितरित कर 26 अप्रैल को मतदान करने एवं अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक ले जाने का आह्वान किया। तहसीलदार सवाई माधोपुर मुकेश कुमार अग्रवाल ने वोट करूंगी, तभी तो बढ़ूंगी थीम पर आयोजित महिला रंगोली एवं महिला मार्च कार्यक्रम में अपने संबोधन एवं प्रस्तुतियों से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मौके पर मौजूद हजारों महिलाओं एवं प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलवाई। आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ियों ने इस मौके पर मतदाता जागरूकता संदेशों पर आधारित रंगोली सजाई एवं इसके बाद हजारों प्रतिभागियों के साथ मतदाता प्रेरक नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से बजरिया रोड़वेज बस स्टैण्ड़, बरवाड़ा बस स्टैण्ड होते हुए महावीर पार्क तक मार्च निकाला। इस दौरान जिला स्वीप टीम ने केवाईसी, सी-विजिल, वीएचए एवं सक्षम एप की भी जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !