मलारना डूंगर थाना की भाड़ौती चौकी पुलिस ने आरोपी एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गंभीरा – भूखा रोड़ पर पुलिया के पास अवैध शराब के 60 पव्वे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज हरभान सिंह ने बताया कि एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देश पर जिले में वांछित आरोपी और तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत रविवार को मुखबिर से सूचना मिली की गंभीरा – भूखा रोड़ पर एक व्यक्ति अवैध शराब के पव्वे लेकर जा रहा है। सूचना पर भाडौती पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी की कब्जे से अवैध शराब के 60 पव्वे जब्त किए एवं सिर पर कार्टून रखकर अवैध शराब ले जा रहे आरोपी शेषा निवासी भीम पुत्र शंकरलाल को गिरफ्तार किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया