Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिलेवासी लेंगे तंबाकू रोकथाम व सेवन नहीं करने की शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को सवाई माधोपुर जिले में एतिहासिक रूप से सभी जिलेवासी एक साथ तंबाकू रोकथाम और तंबाकू सेवन न करने को लेकर शपथ लेंगे। राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे महाशपथ कार्यक्रम के तहत जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। इसके लिए सभी विभागों, सामाजिक संगठनों, बार संघ, पुलिस, न्यायालयों, चिकित्सालयों, युवाओं, मीडिया कर्मियों एवं अन्य हर स्तर से हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है ताकि अभियान सफल हो सके। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं इस कार्यक्रम की अगुवाई राज्य स्तर से करेंगे जिसमें सवाई माधोपुर जिले से भी अनेक कार्मिक व आमजन भाग लेंगे।
वहीं जिला स्तर पर ऑनलाइन व ऑफलाइन शपथ ली जाएगी। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण के लिए राज्य में 100 दिवसीय विशेष अभियान फरवरी 2022 में शुरू किया गया। जिसका समापन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई 2022 के अवसर पर होगा और इसी दिन महा शपथ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान गांव से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के गांव-कस्बों के विद्यालयों में वाद-विवाद, पेंटिग तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। वहीं राज्य स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में जिले के जितेंद्र कुमार ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। वहीं विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर चालान भी काटे गए।
On World No Tobacco Day, the people of the district will take oath to prevent and consume tobacco
इस दौरान सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। नारा लेखन किया गया। विभाग की ओर से हर संभव प्रयास कर आमजन को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला आईईसी समन्वयक ने बताया कि अनुभाग की अेार से मीडिया व सोशल मीडिया पर लगातार तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान संबंधी अपडेट कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। आमजन फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर आईईसी सवाई माधोपुर व ट्विटर पर मेडिकल डिपार्टमेंट सवाई माधोपुर नाम से चिकित्सा विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर के विभागीय अपडेट, योजनाओं, कार्यक्रमों आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिलेवासी अपने घर पर, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ तंबाकु सेवन ना करने की शपथ ले कर फोटो विभाग के साथ साझा कर सकते हैं, जिन्हें विभाग के आधिकारिक पेज पर शेयर किया जाएगा। जिलेवासी अपनी फोटो 7665720289 व्हाट्सएप्प नंबर पर शेयर कर सकते हैं।सीएमएचओ ने बताया कि जिले में 31 मई को सुबह 11 बजे सभी संस्थानों, चिकित्सालयों, न्यायालयों, विभागों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य स्थलों पर शपथ ली जाएगी। उन्होने आमजन से भी अपने घरों में भी इस दिन तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत तंबाकू रोकथाम व तंबाकू का सेवन न करने की शपथ लेने और अन्य को भी जागरूक करने की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !