खंडार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। पुलिस के अनुसर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान की पालना में अवैध बजरी निर्गमन की कार्यवाही हेतु राजवीर सिंह चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी अमरेश सिंह के नेतृत्व में मय जाप्ता ने गश्त के दौरान अवैध कार्य के मुखबीर खास की सूचना पर गोठबिहारी रोड़ पर हनुमान मन्दिर के सामने से एक बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर चालक अमृत लाल पुत्र बजरंगा निवासी सावटा थाना खण्डार को गिरफ्तार किया।

वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी अमरेश सिंह, दशरथ सिंह सहायक उपनिरीक्षक, अमर चंद हैड कांस्टेबल, शेर सिंह कांस्टेबल, करतार सिंह कांस्टेबल, विजेन्द्र कांस्टेबल एवं जितेन्द्र कांस्टेबल चालक आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया