Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ऑनलाइन एप्लीकेशन बनाकर अवैध सट्टा करने वाले बदमाश गिरफ्तार

जिला पुलिस ने ऑनलाइन एप्लीकेशन बनाकर अवैध सट्टा करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नारायण पुत्र बजरंग लाल निवासी चकेरी थाना कुण्डेरा को दो मोबाइल, अवैध देसी कट्टा, सागर पुत्र केदार धोबी निवासी चकेरी को एक मोबाइल और कारतूस, बृजराज पुत्र बीरबल मीणा निवासी चकेरी को एक मोबाइल व कारतूस के साथ किया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध शराब और वेन्यू कार‌ भी बरामद की है। इसी के साथ 45 लाख रूपए का हिसाब जब्त‌ किया है।

 

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा एप्लीकेशन बनाकर ऑनलाइन सट्टा पर दाव लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एप्लीकेशन पर करीब 45 लाख रूपये का हिसाब मिला एवं इनके पास अवैध देशी कट्टा, कारतूस, अवैध शराब लग्जरी वाहन वेन्यु गाड़ी बरामद से की गयी। इस कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह व वृत्ताधिकारी दीपक गर्ग को विशेष निर्देश दिये गये है। इस कार्य योजना के तहत थानों में ऐसे व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया गया है जो इस प्रकार के अवैध धन्धे लिप्त है एवं उन पर निकटतम निगरानी रखना प्रारम्भ किया गया है।

 

अवैध देशी कट्टा, कारतूस, अवैध शराब, मोबाइल हैड सेट, लग्जरी वेन्यु गाड़ी बरामद: गत 16 जुलाई को चिन्हित किये गये व्यक्तियों के सम्बन्ध में थानाधिकारी कुण्डेरा रामवीर सिहं ने प्राप्त सूचना के आधार नाकाबन्दी करवाई गई। छारोदा मोड़ पर नाकाबन्दी में वेन्यू गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों को राउड अप किया एक बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। इसके बाद तलाशी ली गई तो इनके पास अवैध देशी कट्टा, कारतूस, अवैध शराब व उच्च तकनीक के स्तरीय कम्पनी के मोबाइल हैड सेट मिले। बैंक अकाउंट किराये पर लेकर अन्य व्यक्तियों के नाम फर्जी सीम कार्ड लेकर कार्य करते है। ऑनलाइन एप्लीकेशन पर 45 लाख रूपये का हिसाब मिला।

 

दस्तयाब आरोपी नारायण मीणा के मोबाइल हैड सेट को चैक किया तो मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा लगाने का रिकार्ड मिला। जिसके अनुसार 12 हजार व्यक्तियों को ग्राहक बनाकर उनसे सट्टा खिलवाने का कार्य करता है। आरोपी द्वारा करीब 45 लाख रूपये डेढ़ साल में लाभ कमाया है। अपराधियों द्वारा फर्जी अन्य व्यक्तियों से सीम कार्ड प्राप्त कर, बैक अकांउट किसी अन्य व्यक्तियों से प्रति माह 10 हजार के हिसाब से किराये पर लेकर इन बैक अकांउट पर लेन देन करते है। एप्लीकेशन चलाने के लिए भी लड़कों को प्रति माह 10-15 हजार रूपये के हिसाब से काम पर रखते है। अवैध ऑनलाइन सट्टा गेम सामाजिक बुराई, युवा पीढ़ी विशेषतः बच्चे शिक्षा को छोड़कर अवैध धंधे में लिप्त हो रहे है।

 

Illegal betting crooks arrested by making online application in sawai madhopur

 

परिवार दयनीय आर्थिक स्थिति से गुजर कर आत्महत्या तक करते है: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला मुख्यालय व सवाई माधोपुर के आसपास के इलाकों में नौजवानों द्वारा अवैध तरीके से एप्लीकेशन बनाकर ऑनलाइन सट्टा व गेम पर दाव लगाकर अवैध धन्धे किये जा रहे है। इस अवैध धंधे से प्राप्त रकम का उपयोग अवांछित गतिविधियों, अवैध व्यापार व अपराध जगत में किया जा रहा है।

 

नव युवा पीढ़ी द्वारा इन व्यक्तियों को आदर्श के रूप में मानने लगी है। ये एक सामाजिक बुराई के रूप मे समाज में बढ़ती जा रही है एवं युवा पीढ़ी व बच्चों का भविष्य खराब होता जा रहा है। सवाई माधोपुर के आस पास के विशेष कर पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा को छोड़कर इस धंधे में लिप्त हो रहे है। इसके अंकुश हेतु पुलिस द्वारा विशेष कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

 

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रामवीर सिंह थानाधिकारी कुण्डेरा, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, लक्ष्मण सिंह व मुकेश तथा कांस्टेबल हरिसिंह, अजय, विजय, अजय कांस्टेबल, तेज सिंह कांस्टेबल के साथ ही डीएसटी टीम से शैतान सिंह उप निरीक्षक प्रभारी, इकरार हैड कांस्टेबल, करण, बनवारी, रामवीर, झण्डू कांस्टेबल तथा क्यूआरटी टीम से प्रेम सिंह, कमलेश, ईश्वर राम, महावीर, देउराम, विजेन्द्र, लुकमान, अब्दुल खलिक कांस्टेबल शामिल रहे। वहीं सायबर सेल के महेन्द्र हैड कांस्टेबल व राजकुमार कांस्टेबल का विशेष योगदान रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !