बौंली थाना की मित्रपुरा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबिश देकर लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित विकास प्रजापत ने बौंली थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दर्ज मामले के अनुसार गत 3 मई को पीड़ित के पास एक फोन आया कि किराए पर पिकअप चाहिए, जिसके बाद पीड़ित तथा पीड़ित का भाई गणेश पिकअप लेकर मित्रपुरा के समीप नानतोड़ी गांव आये तो मुकेश पुत्र रामसहाय मीना निवासी मटलाना मौके पर मिला और बोला कि पिकअप नदी में फंस सकती है।

इसलिए पहले रास्ता देख लो रास्ता दिखाने के लिए जैसे ही नदी में आगे गया तो वहां पहले से मौजूद दो अन्य युवक मौजूद थे। तीनों ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये नगद एवं एक मोबाइल छीन कर भाग गये, जिसके बाद बौंली थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध
राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। उनके द्वारा किडनी स्टोन, किडनी मे गांठे, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थाइराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।
डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।
परामर्श समय:
दिनांक: 17 जुलाई 2022
रविवार, प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर
अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
डॉ. सुमित कासोटिया
+91 9602059872
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया