कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी का एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी अबरार मौहम्मद पुत्र मुख्तार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के चलाये गये अभियान के दौरान गत दिनांक 17.03.23 को आईपीसी में आरोपी अबरार मौहम्मद पुत्र मुख्तार निवासी पुराना खण्डार रोड़ नीम चौकी शहर सवाई माधोपुर पुलिस थाना कोतवाली को गत दिनांक 08.03.23 को पटेल नगर में एक निर्माणाधीन मकान के अन्दर से 7 एसी की पाईपों को काटकर ले गये। जिसको सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा व पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एसी के तांवे के पाईप के टुकडे बरामद किये गये। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई सोसाईलाल, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल सुरज्ञान आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया