Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सरपंच पुत्र पर दिनदहाड़े जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कुण्डेरा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े सरपंच पुत्र पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी हेमचंद पुत्र कजोड़ और घमण्डी मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर व महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन गार्जियन” अभियान के तहत एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में, एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं राजवीर सिंह चम्पावत वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर मय जाप्ता द्वारा ग्राम रावल से दिनांक 18.03.2023 को हेमचंद पुत्र कजोड़ निवासी ग्राम रावल थाना कुण्डेरा को मय एक बंन्दुक 12 बोर सिंगल बैरल जिसकी नाली (बैरल) में एक जिन्दा कारतूस तथा व तीन यूज लिये हुए (खाली कारतूस) के साथ पकड़ा तथा घमण्डी मीणा पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम रावल थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को मय एक पिस्टल जिसके बैरल में एक जिन्दा कारतूस तथा एक अन्य जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपियों द्वारा बिना आम्र्स लाईसेन्स के अवैध हथियार रखने पर अवैध आम्र्स को आम्र्स एक्ट में जप्त किया गया व दोनों आरोपियों को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

 

Two accused arrested for fatal firing on Sarpanch's son in broad daylight in sawai madhopur

 

घटना का विवरण:- गत दिनांक 18.03.2023 को थाना कुण्डेरा पर सूचना मिली कि ग्राम रावल में मुकेश मीणा पुत्र कन्हैयालाल मीणा निवासी रावल पर गांव के हेमचंन्द मीणा पुत्र कजो़ड़ मीणा, घमण्डी पुत्र प्रहलाद मीणा, रूकमकेश पुत्र बाबूलाल मीणा ने पीला बस स्टैंड के पास फायरिंग कर घायल कर दिया है। इस सूचना पर थानाधिकारी रामवीर मय जाप्ता के रावल गांव के पीला बस स्टैंड के पास पहुंचे। जहां पर घायल मुकेश मीणा के सम्बन्ध में मालूमात की तो उसे उपचार के लिए परिजन ने सवाई माधोपुर ले जाना बताया। जिसके पश्चात कजोड़, हेमचंन्द मीणा की तलाश करते हुए हेमचंद मीणा के मकान के पास पहुचां जहां हेमचंन्द मीणा के मकान की छत पर दो व्यक्ति चढ़े हुए थे जिनके हाथों में हथियार थे।

 

जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगे जिनको थानाधिकारी द्वारा चेतावनी दी जाकर हमराही जाप्ता की मदद से चारों ओर से घेरा देकर पकड़ा व एक ने अपना नाम हेमचंद पुत्र कजोड़ निवासी ग्राम रावल थाना कुण्डेरा तथा दूसरे ने अपना नाम घमण्डी मीणा पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम रावल थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर होना बताया जिनमें हेमचंद के पास एक बंन्दुक 12 बोर सिंगल बैरल की मिली जिसकी नाली (बैरल) में एक जिन्दा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस व तीन यूज लिये हुए (खाली कारतूस) मिले एवं घमण्डी मीणा के पास एक पिस्टल जिसके बैरल में एक जिन्दा कारतूस तथा एक अन्य जिन्दा कारतूस मिला। आरोपियों से आम्र्स अपने कब्जे में रखने बाबत अनुज्ञा पत्र चाहा तो कोई अनुज्ञा पत्र नहीं होना बताया। जिनका यह अपराध आम्र्स एक्ट 1959 की नोईयत में आना पाया जाने पर अवैध फायर आम्र्स को जप्त किया गया व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वापसी थाना पर आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक प्रेमप्रकाश को सौंपा गया। मामले में गहनता से अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम थानाधिकारी रामवीर सिंह, हैड कांस्टेबल अवधेश सिंह, हैड कांस्टेबल हेमन्त कुमार, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल एवं कांस्टेबल महबूब खां आदि शामिल रहे।

 

यह भी पढ़ें:- #Breaking #SawaiMadhopur “रावल गांव में चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पुत्र पर हुई फायरिंग”

 

रावल गांव में चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पुत्र पर हुई फायरिंग

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !