उदेई मोड़ थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द व विजय कुमार सांखला वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृव में सहायक उपनिरीक्षक कमल प्रसाद मय जाप्ता द्वारा दिनांक 21.02.2023 को गैरसायल सुनील कुमार पुत्र घनश्याम निवासी रिंगसपुरा थाना नादौती जिला करौली को नाकाबन्दी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए एमवी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

मोटरसाइकिल के कागजात नहीं होना बताने पर एमवी एक्ट में जप्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भरत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कमल प्रसाद, कांस्टेबल सत्यप्रकाश एवं कांस्टेबल बलवीर आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया