Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एक दिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से अनुमोदित 100 दिवसीय कार्य योजना अंतर्गत शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन आज मंगलवार को रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शांति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर से पधारे अधिकारी विजय शरण गुप्ता, जिला अहिंसा प्रकोष्ठ प्रभारी सुरेश चंद मीना एवं मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने कहा कि अहिंसा और कौमी एकता वह विषय है जिस पर वर्तमान में सबसे ज्यादा काम करने की आवश्यकता है। हम गांधी जी के विचारों के बारे में स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ते आए है, परंतु हमें उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। जिनके माध्यम से अनेकों समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है, हम सब की बहुत सारी मांगे हो सकती है परंतु मांगने का तरीका महत्वपूर्ण हो जाता है, कई बार आंदोलन अहिंसक हो जाते है, यह गांधी जी का मार्ग नहीं है। हमें प्राप्त करने का तरीका भी पवित्र रखना होगा।

 

One day non-violence and communal unity conference organized

 

दूसरा विचार पापी से नफरत नहीं करना, पाप से नफरत करना है। हम गलती करने वाले व्यक्ति में कमियां ढूंढते हैं, जबकि हमें परिस्थितियों पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार मीना, डॉ. प्रेम सोनवाल, धर्मेन्द्र मीना, डॉ. विजय सिंह मावई, डॉ. रमेश चन्द वर्मा, रामजीलाल जाट, कृष्णावतार शर्मा, रविन्द्र प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने अहिंसा पर विभिन्न धर्मों के विचार, व्यख्याता कौमी एकता वर्तमान समय में प्रासंगिकता, केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना, राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका और दायित्व, विविधता में एकता का प्रतिमान भारत का संविधान इत्यादि विषयों पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, पूर्व जिला अध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, सहायक लेखाधिकारी गोविन्द गोयल, प्रवर्तन अधिकारी रिपुदमन सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भरतलाल मीना, स्काउट गाइड, सामाजिक कार्यकर्ता, सीएलजी सदस्य, एनजीओ सदस्य, महिला सहायता समिति सदस्य, एनएसएस, एनसीसी सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !