Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मीटिंग का “बायकॉट” कर जताई नाराजगी

अजमेर की लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक में आज मंगलवार को उस वक्त माहौल गरमा गया। जब अजमेर दक्षिण की विधायक और पूर्व मंत्री अनिता भदेल बैठक छोड़कर बाहर आ गई। जैसे ही अनिता भदेल मीटिंग के बीच में अचानक बाहर आई तो मीडिया ने बात करने की कोशिश की। लेकिन, अनिता भदेल ने मीडिया से भी बात नहीं की और अपनी कार में सवार होकर वहां से चली गई। दरअसल, अजमेर स्थित भाजपा कार्यालय में आज लोकसभा चुनावों को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी अहम बैठक ले रही थी। जिसमें लोकसभा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। लेकिन जैसे ही बैठक के दौरान शहर भाजपा के उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल को संबोधित करने के लिए जब बुलाया गया तो भदेल ने इस पर नाराजगी जताई और मीटिंग बीच में छोड़कर जाने लगी।

Former minister Anita Bhadel expressed her displeasure by boycotting the meeting of Deputy Chief Minister Diya Kumari

 

इस दौरान विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी समझाइश का प्रयास किया। लेकिन अनिता भदेल ने किसी की नहीं सुनी और नाराज होकर चली गई। चर्चा है कि भाजपा शहर उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल और उसके समर्थकों ने विधानसभा चुनाव के दौरान अनिता भदेल की खिलाफत की थी। इस पर पूर्व मंत्री अनिता भदेल काफी समय से नाराज है। भदेल ने कई बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई प्रदेश नेतृत्व के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन घीसू गढ़वाल पर अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। मंगलवार को मीटिंग में घीसू गढ़वाल को देखकर बुरी तरह भड़क गई। अनिता भदेल ने डिप्टी सीएम की मौजूदगी में घीसू गढ़वाल पर कार्रवाई नहीं होने और बैठक में शामिल करने होने पर नाराजगी जताई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !