मित्रपुरा थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस न रमेश बैरवा पुत्र जगदीश बैरवा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं प्रकाश चंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी एवं तेजकुमार पाठक वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी श्रीकिशन के नेतृत्व में गणेश सिंह हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा कानून व्यवस्था कायम रखते हुए एक शख्श को अपनी पत्नि के साथ मारपीट करने पर आमदा होने एवं शांतिभंग करने के आरोप में रमेश बैरवा पुत्र जगदीश बैरवा निवासी रूंगटी थाना मित्रपुरा को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया