जिला मुख्यालय पर आदर्श नगर एवं चकचैनपुरा के बीच कोटा-लालसोट हाइवे पर बुधवार सुबह बाइक फिसलने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार सुरेश सैनी (35) निवासी सूरवाल सुबह साढ़े पांच बजे बाइक पर सब्जी रखकर सूरवाल से सवाई माधोपुर मण्डी में आ रहा था। इस दौरान अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस व मानटाउन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया