शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त या सम्बन्धित विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी होने के 15 दिन बाद तक रहेगी।

प्रो. हनुमान प्रसाद मीना नोडल अधिकारी शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के लिए एमए इतिहास, राजनीति विज्ञान, उर्दू, समाजशास्त्र, हिन्दी साहित्य, भूगोल, एमकाॅम में एबीएसटी और ईएएफएम तथा एमएससी में रसायनशास्त्र एवं प्राणीशास्त्र आवेदन कर सकते है। आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान जपयुर के आदेशानुसार स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध में प्रवेश हेतु केन्द्रीय एकीकृत प्रवेश पोर्टल प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु किसी भी ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया