Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में आयोजित हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह चुनावी मोड़ में है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी का आज सवाई माधोपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। बामनवास विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बामनवास विधायक इंदिरा मीणा रही। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की तादाद में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमकर उत्साह देखा गया।

 

 

Congress worker's sanmvaad program was organized in Sawai Madhopur

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक इंदिरा मीणा के साथ त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन किए। इसके बाद रणथंभौर रोड़ के एक होटल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर्राज गुर्जर, सभापति राजबाई, जनसंवाद मंच के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिती सदस्य व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ किया गया।

 

 

 

इस दौरान बूथ, ब्लॉक, अल्पसंख्यक, युवा प्रकोष्ठ, सेवादल सहित कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन के दौरान सभी वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार साझा किए। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बामनवास विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का बखान किया। साथ ही साढ़े 4 सालों में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच साझा करने पर फोकस किया।

 

 

कार्यक्रम के अंत में बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि जगह-जगह साढ़े 4 सालों में बामनवास विधानसभा क्षेत्र में हर संभव विकास का प्रयास किया गया है।

 

विधायक इंदिरा मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के वैचारिक मंथन का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं भी मंच के माध्यम से साझा की है। विधायक इंदिरा मीणा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्य भी साझा किए, वहीं पूरी कांग्रेस टीम का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !