Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महिला मोर्चा ने “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत किया थाली नाद प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत आज बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर के द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में थाली नाद प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम जिला संयोजक कृष्णा गुप्ता ने बताया कि राजस्थान सरकार महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर पूर्णतया विफल रही है।

 

यह सरकार महिला विरोधी सरकार है। आज मातृ शक्ति के द्वारा जोर से थालियां बजा कर के सोई हुई कांग्रेस सरकार को होश में लाने का प्रयास कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए हुए लगभग 5 साल पूर्ण होने को है।

 

BJP Mahila Morcha performed thali sound under the campaign Nahi Sahega Rajasthan in sawai madhopur

 

सरकार के सत्ता में रहते हुए महिला उत्पीड़न, रेप, अपहरण के मामले हर एक जिले में दिनोंदिन बढ़ते गए और कांग्रेस सरकार कोई भी कठोर कानून एवं कदम उठा पाने में नाकाम साबित हुई और जब कांग्रेस के ही मंत्री ने गहलोत सरकार के खिलाफ महिला सुरक्षा की असफलता के लिए बोलने की कोशिश की तो बदले में उन्हें बर्खास्त कर दिया। इस तरह की रीति नीति के साथ कांग्रेस सरकार काम करती है जिसकी वजह से आमजन में विश्वास उठा है और अपराधियों में कोई खौफ नहीं रहा।

 

इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक राजेश शर्मा, महिला मोर्चा जिला मंत्री सावित्री शर्मा, चंचल गौतम, मनीषा सुखनानी, सीता मीणा, अनंता मीणा, विजय शर्मा, सीमा माली, गीता कुमावत, गोपाली देवी, राधा शर्मा, विमला शर्मा, संतोष खंडेलवाल, कांता देवी, मुन्नी गुप्ता एवं बदाम देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !