Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत ऑनलाइन वीडियो संदेश प्रतियोगिता का आयोजन

चिकित्सा विभाग की ओर से तंबाकू मुक्त राजस्थान 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत राज्य स्तर से सोशल मीडिया डिजिटल वीडियो संदेश प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में भाग लेकर इनामी राशि जीतने का मौका राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि राज्य स्तर से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के लिए 30 सेकंड से 2 मिनट तक का वीडियो एकल, परिवार या समूह में किसी भी मोबाइल अथवा कैमरे से हिन्दी, अंग्रेजी या राजस्थानी भाषा में बनाकर सोशल मीडिया अकाउन्ट पर प्रतियोगिता के हैशटेग को लिखतें हुए पोस्ट करना होगा। वीडियो को सबसे अधिक लोग देखने, लाईक करने, शेयर या रीट्वीट करने पर इनाम जीत सकते हैं।

 

Online video message competition organized under Tobacco Free Rajasthan Campaign in sawai madhopur

 

वीडियोे को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर प्रतियोगिता के हैशटैग #TobaccoFreeRajasthan #NTCPNHMRajasthan अनिवार्य रूप से लिख कर पोस्ट करना होगा। पोस्ट का लिंक गूगल फॉर्म http://bit.ly/NHMvideo पर अपने नाम, उम्र और पते के साथ साझा करना होगा। सर्वाधिक देखे गए, लाइक, शेयर, रीट्वीट किए गए वीडियो को मिलेगा 5000 का इनाम। यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्गों के लिए है। इसकी ऑनलाईन प्रविष्टि जमा कराने की अंतिम तिथि 29 मई सुबह 10 बजे तक है और परिणाम 30 मई दोपहर 2 बजे तक घोषित होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !