Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा, मामला दर्ज

चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के बलिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बीती रात को चार पहिया वाहन से एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सवाई मानसिंह जयपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

 

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने कार चालक पर पथराव करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर गत मंगलवार दोपहर केदार मीणा और मीठा लाल मीणा के मध्य विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाना चौथ का बरवाड़ा में शाम 8 बजे पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों के बीच लिखित में राजीनामा हो गया था। लेकिन पुलिस को रात को फिर से विवाद होने की सूचना मिली।

 

Quarrel between two parties due to land dispute, case registered in sawai madhopur

 

इस मामले में घायल मोनू मीणा के परिवार के मीठा लाल पुत्र कन्हैया लाल मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जब मोनू मीणा गांव से आ रहा था। तभी केदार मीणा के पक्ष के लोगों ने क्रूजर गाड़ी से उसके टक्कर मार दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे घायल अवस्था में सीएचसी चौथ का बरवाड़ा लाया गया। बाद में उसे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

वहां से गंभीर स्थिति में घायल को जयपुर के लिए रैफर कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने मीठालाल तथा अन्य लोगों के द्वारा गाड़ी पर पथराव करने के बाद घटना की बात कही है। इस मामले में चालक और अन्य 2 लोगों के विरुद्ध शांति भंग के मामले में भी मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !