Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले में सिर्फ दो कोरोना पॉजिटिव | कोविड मुक्त की ओर अग्रसर सवाई माधोपुर

ज्यादा से ज्यादा सैम्पल लेने की नीति और कोरोना जागरूकता जन आंदोलन में जन भागीदारी बढ़ाने का सुखद परिणाम अब सामने आ रहा है। हमारा जिला कोरोनामुक्त होने के कगार पर है। सवाई माधोपुर जिले में आज की तारीख में केवल 2 एक्टिव कोरोना पाॅजिटिव हैं और उनकी स्थिति भी गम्भीर नहीं है। जिला मुख्यालय और सूरवाल में 1-1 कोरोना एक्टिव हैं, ये दोनों होम आइसोलेशन में चिकित्सकों के परामर्श पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिले में गत 5 दिनों में एक भी पाॅजिटिव नहीं मिला है। जिले के चिकित्सालयों में कोरोना का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने एक दिसम्बर को पदभार ग्रहण करते ही जिला अस्पताल में कोरोना जाॅंच लैब को तुरन्त शुरू करवाया तथा सैम्पल की संख्या बधाई। जिला अस्पताल में जाॅंच होने से जिस सैम्पल की रिपोर्ट 3 या 4 दिन में मिल रही थी, उसकी रिपोर्ट 24 घण्टे के भीतर मिलने लगी। इससे पाॅजिटिव को समय पर उपचार मिला, उनकी हालत नहीं बिगड़ी तथा उनके सम्पर्क में आये लोगों की भी तुरन्त जाॅंच की गई। जिला कलेक्टर ने “जितनी जाॅंच, उतना नियंत्रण” पाॅलिसी को अपनाया। उनका मानना था कि ज्यादा जाॅंच होने पर ज्यादा पाॅजिटिव आएंगे, इससे जिले के चिकित्सा आधारभूत ढाॅंचें पर कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन उनका यह भी मानना रहा कि जाॅंच कम की गई तो हम अंधेरे में रहेंगे, समय पर मरीज की पहचान, जाॅंच और उपचार नहीं होने पर कभी भी स्थिति खराब हो सकती है।

Only two Corona positive in Sawai madhopur
जिले में जनवरी माह में अब तक 35 पाॅजिटिव मिले हैं जबकि दिसम्बर में 409 पाॅजिटिव मिले थे। गत मार्च माह में 57 सैम्पल लिये गये थे लेकिन 1 भी पाॅजिटिव नहीं मिला। अप्रेल में 1810 सैम्पल में से 8, मई में 2060 सैम्पल में 12, जून में 2473 सैम्पल में 79 पाॅजिटिव मिले। जुलाई में 8961 सैम्पल में से 98, अगस्त में 14 हजार 572 सैम्पल में से 418 तथा सितम्बर में 16 हजार 48 सैम्पल में से 580 पाॅजिटिव मिले। अक्टूबर माह 7 हजार 575 सैम्पल में से 225 पाॅजिटिव मिले, नवम्बर माह में 6 हजार 126 सैम्पल में से 538 पाॅजिटिव मिले। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के पदभार सम्भालते ही दिसम्बर माह में सैम्पल संख्या नवम्बर माह के मुकाबले ढाई गुना की गई। दिसम्बर में 15 हजार 274 सैम्पल लिये गये। कोरोना जागरूकता जन आंदोलन को आमजन के बीच ले जाने से लोगों ने मास्क, सोषल डिस्टेंसिंग की स्वेच्छा से पालना की जिसका परिणाम ये आया कि ढाई गुना सैम्पल होने के बावजूद दिसम्बर में नवम्बर माह के मुकाबले कोरोना पाॅजिटिव में लगभग 14 प्रतिशत की कमी आयी।
जिले में गत पांच दिनों से एक भी कोरोना पाॅजिटिव मरीज नहीं आया है। जनवरी माह की 1, 2, 4, 9, 11 तारीख को 4-4 पाॅजिटिव, 3, 15, 17, 21, 23 तारीख को 1-1 पाॅजिटिव मिले। 5 और 7 जनवरी को 3-3 पाॅजिटिव, 12 जनवरी को 2 पाॅजिटिव मिले। जनवरी माह की 8, 10, 13, 14, 18, 19, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 28 तारीख को एक भी पाॅजिटिव नहीं मिला। कोविड-19 रोकथाम में जिला कलेक्टर के साथ ही चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के समन्वय और समर्पण का भी बड़ा हाथ रहा है।

अभी भी ढिलाई नहीं बरते लोगः जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले को कोरोना मुक्त बनाने की दिशा में कदम बढाने के लिए लोगों के सहयोग की प्रशंषा करते हुए आग्रह किया है कि कोरोना का वैक्सीनेशन जिले में चल रहा है। उन्होंने लोगों से इस दौर में ढिलाई नहीं बरतने, कोरोना गाइडलाइन एवं प्रोटोकाॅल की पालना करते हुए जिले को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग का आग्रह किया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !