Sunday , 6 September 2026
Breaking News

ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए 35 गांवों की 1802.26 लाख रूपये की डीपीआर अनुमोदित

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन अनुमोदन के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कार्यकारी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में प्रथम चरण में प्रत्येक पंचायत समिति के पांच-पांच गांवों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर चर्चा के बाद 1802.26 लाख रूपये के कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए नालियों का निर्माण, तरल पदार्थों का निस्तारण, जैविक खाद, ठोस कचरे के निस्तारण, घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए ट्राई साइकिल, ई-रिक्षा आदि के माध्यम से व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की विस्तृत डीपीआर रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। डीपीआर रिपोर्ट के अनुसार संबंधित गांव की जनसंख्या, कुल परिवार, कुल पशुधन, अनुमानित प्रतिदिन का जैविक, अजैविपक एवं ग्रे-वाटर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन तथा इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन, एफएफसी एवं मनरेगा से डवटेल करते हुए गांव वाइज लागत का अनुमोदन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए करवाए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए गांवों को स्वच्छ एंव आदर्श बनाने के निर्देश दिए।

DPR of Rs. 1802.26 lakhs of 35 villages approved for solid and liquid waste management

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत समिति सवाई माधोपुर के आटूण कलां के लिए 47.58 लाख, जीनापुर के लिए 40.96 लाख रूपये, शेरपुर के लिए 59.28 लाख, रांवल के लिए 47.58, रामडी के लिए 49.98 लाख की डीपीआर अनुमोदित की गई। इसी प्रकार पंचायत समिति खंडार के मेई कलां की 18.14, टोडरा की 25.69, गोठडा की 21.09, क्यारदा कलां की 24.30, अल्लापुर की 15.24 लाख की, पंचायत समिति गंगापुर के छावा की 42.31, टोकसी की 46.44, मेडी की 31.32, जाट बडौदा की 32.40 की, मालियों की चौकी की 31.70 लाख की, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के रजमाना की 29.67, चौथ का बरवाड़ा की 96.79, बलरिया की 30.95, बिंजारी की 31.25, जौंला की 44.32 लाख रूपए की डीपीआर स्वीकृत की गई है। पंचायत समिति बौंली के बोरदा में 65.37, मोरन में 59.48, गोतोड में 88.78, कोड्याई में 166.32, जस्टाना के लिए 91.17 लाख के कार्य अनुमोदित किए गए। पंचायत समिति मलारना डूंगर के गंभीरा के लिए 58.28, कुंडली नदी में 95.74, तारनपुर में 67.63, एबरा में 140.97 एवं मकसूदनपुरा में 80.36 लाख रूपए की, पंचायत समिति बामनवास के शंकरपुरा में 15.57, भंवरकी में 27.38, रामसिंहपुरा में 20.36, सिरसाली में 20.27 एवं सीतापुरा में 31.59 लाख की डीआरआर अनुमोदित की गई। इस प्रकार जिले में प्रथम चरण में एसबीएम से 445.60 लाख, एफएफसी में 706.53 एवं मनरेगा से 650.13 कुल 1802.26 लाख रूपए के कार्य ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यों का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.एस. चौहान, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, एसबीएम डीपीसी बलवंत सिंह, सभी विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !