Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीड़ितों को 7 लाख 75 हजार रूपये की प्रतिकर राशि प्रदान करने के दिए आदेश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में बुधवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में पीड़ितों को प्रतिकर दिलवाये जाने के लिए जिला प्राधिकरण के पदेन सदस्यगण की बैठक का आयोजन किया गया। पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं महिलाओं के लिए संचालित नालसा योजना 2018 के अन्तर्गत विभिन्न न्यायालयों एवं थानाधिकारियों से प्राप्त आपराधिक प्रकरणों के 61 प्रार्थना पत्र प्रतिकर हेतु लंबित थे जिसमें समिति द्वारा आपराधिक घटनाओं में जीवन हानि के प्रार्थना पत्रों में 2 अन्तरिम स्तर के प्रार्थना पत्रों में सर्वसम्मति से 2 लाख 50 हजार रूपये तथा बलात्कार के 4 अन्तरिम स्तर के प्रार्थना पत्रो में 5 लाख रूपए तथा बाल व्यपहरण के 2 मामलों में 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रतिकर के रूप में देने के आदेश प्रदान किए।

 

Orders given to provide compensation amount of 7 lakh 75 thousand rupees to the victims in sawai madhopur

 

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सवाई माधोपुर सुशील कुमार पाराशर, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना वाद अधिकरण सवाई माधोपुर पंकज सिंह नरूका, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. कोर्ट सवाई माधोपुर पल्लवी शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर ज्योति मीना, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर श्रीदास सिंह राजावत, राजकीय लोक अभियोजक सवाई माधोपुर जितेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !