Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित  

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज बुधवार को ए.एन.एम.ट्रेनिंग सेन्टर सवाई माधोपुर में बेटी बचाओ बेटी पढाओं, पीसीपीएनडीटी एक्ट की विधिक जानकारी, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं राजश्री योजना, मुखबिर प्रोत्साहन योजना इत्यादि के बारे में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में डॉ. धर्मसिंह मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.सैयद बलीग अहमद (प्राचार्य), आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), अजय कुमार जैन जिला कार्यक्रम समन्वयक (चिरंजीवी), सहित आचार्यगण एवं एएनएम प्रशिक्षणार्थी छात्राऐं उपस्थित रही। डॉ. धर्मसिंह मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर ने उपस्थित छात्राओं को लिंग चयन नहीं करने एवं करवाने के लिये विभाग को सूचना देने तथा बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करने व जिनके एक या दो बच्चीयां है, इनसे प्रेरणा लेकर वे अपने आस पास के समुदायों में अन्य लोगों को इस हेतु प्रेरित करने सबंधी इत्यादि विषय पर शपथ दिलवाई गई।

 

Various programs were organized by the Medical and Health Department on National Girl Child Day

 

बालिका एवं महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी pcpndtjaipur@gmail.com पर नवीन मुखबिर योजना के तहत लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने के बारे में अवगत कराया। आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने मुखबिरो द्वारा प्राप्त लिंग चयन की पुख्ता सूचना उपरांत होने वाली डिकॉय कार्यवाही के बारे में समझाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !