संगीतमय भागवत कथा में गुरुवार को भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमाओं का मंत्रोंच्चारण के साथ 108 कलशों से महाभिषेक किया गया।
दोपहर में कथावाचक सत्यनारायण महाराज ने कथा में सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया। पंचायत समिति सदस्य हंसराज मीणा ने बताया कि शाम को नगर भ्रमण किया गया। जिसमें युवा व महिलाएं धार्मिक भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। शुक्रवार को राधा कृष्ण व शिव पंचायत की मूर्ति स्थापना होगी। उन्होंने बताया कि कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर प्रसादी वितरण व कन्हैया पद दंगल का आयोजन होगा। जिसमें डेकवा धमूण व छारोदा गांव की पार्टियां प्रस्तुतियां देगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
