सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी के बाढ़ रामसर गांव में 6 हमलावारों ने दो भाईयों के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट की है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने पुलिस में 6 हमलावार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया दर्ज करवाया है।
घायल दिनेश मीना एवं बोटन सिंह मीना दोनों आपस में भाई हैं। दोनों ट्रैक्टर लेकर गांव के ही खेमचंद मीना का खेत जोतने गए थे।

खेमचंद मीना के खेत के पास उसके रिश्तेदार खेती का काम कर रहे थे तथा उन्होंने दोनों भाईयों को रोका। जानकारी के अनुसार मामला इतना बढ़ गया कि मेघराज, अजयपाल, चेतराम, नरेश, दीपक सहित परिवार की एक महिला ने कुल्हाड़ी से दोनों भाईयों पर वार कर दिया।
हमले की सूचना मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल लेकर गए। बहरलाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया