Saturday , 7 March 2026
Breaking News

“विश्व विरासत दिवस” के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

“विश्व विरासत दिवस” पर छात्र-छात्राओं को करवाया रणथंभौर पार्क का भ्रमण

 

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा आज सोमवार को ‘‘विश्व विरासत दिवस’’ के उपलक्ष्य में रणथंभौर पार्क के शैक्षिक भ्रमण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के विभिन्न स्कूलों से 6 और 9वीं कक्षा के 25 छात्र एवं छात्राओं ने निःशुल्क पंजीकरण कर भाग लिया। संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य एवं विश्व विरासत दिवस के महत्व के बारे में बताया।

 

उसके पश्चात सभी छात्र एवं छात्राओं को रणथंभौर दुर्ग के शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। रणथंभौर दुर्ग में उपस्थित प्रतिभागियों को संग्रहालय की वैज्ञानिक सुस्मिता नामाता द्वारा विश्व के धरोहर स्थलों के बारे में तथा हमारी विरासत, संस्कृति एवं उनके संरक्षण के बारे में बताया गया।

 

Painting competition organized on the occasion of World Heritage Day in ranthambore

 

उसके पश्चात चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था हमारी विरासत स्थल और उनका संरक्षण। विद्यालय से आए हुए समस्त विद्यार्थियों ने बहुत ही अर्थपूर्ण एवं विरासत स्थल से जुड़ी हुई पेन्टिंग्स बनाई तथा उनके संरक्षण का सन्देश भी चित्र द्वारा दिया।

 

भ्रमण के दौरान बच्चों ने रणथंभौर दुर्ग के पुरातात्विक एवं प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया। इस कार्यक्रम में संग्रहालय के मॉडलर रंजीत बोर तथा विशेष शंकर एवं मुकेश भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !