Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को, 26 केन्द्रों पर 15 हजार 984 परीक्षार्थी होंगे शामिल

सवाई माधोपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 17 अगस्त को आयोजित होने वाली पटवार सीधी भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा एवं प्रशिक्षण हेतु केन्द्राधीक्षक, अति केन्द्राधीक्षक, उप समन्वयक और पर्यवेक्षकों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान नकल एवं पेपर ली*क को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए।

 

Patwar direct recruitment exam will be held on August 17 in sawai madhopur

 

 

इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को जिले के 26 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में संपन्न होगी। प्रथम पारी सुबह 9 से 12 बजे तथा द्वितीय पारी अपराह्न 3 से 6 बजे तक होगी, जिसमें कुल 15 हजार 984 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस दौरान प्रशिक्षक पारस चंद जैन ने बताया कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व ही बंद हो जाएगा।

 

 

 

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार), एक पासपोर्ट आकार का फोटो और पारदर्शी पेन साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रथम पारी में परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र वापस लिया जाएगा तथा केवल ओएमआर की कार्बन प्रति अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी, जबकि द्वितीय पारी में प्रश्नपत्र भी साथ ले जा सकेंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 15 अगस्त से जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत है, परीक्षा के संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर परीक्षार्थी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07462-220323 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।

 

 

ड्रेस कोड: पुरुष परीक्षार्थी आधी/पूरी आस्तीन के शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट पहनकर आएंगे, जबकि जींस व मेटल बटन, बैज, फूल आदि का उपयोग वर्जित रहेगा। महिला परीक्षार्थी सलवार-सूट, चुन्नी/साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज और साधारण रबर बैंड के साथ बाल बांधकर आएंगी। किसी भी प्रकार के भारी आभूषण, घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, हेयर पिन, ताबीज, कैप, स्कार्फ, शॉल, मफलर, जूते/मोजे (टखने से ऊपर), मेटल चेन वाले जूते आदि परीक्षा में अनुमति नहीं होगी। केवल हवाई चप्पल, सैंडल या साधारण फुटवियर मान्य होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !