Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रॉयल एनफील्ड पर तिरंगा थामे निकले जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक

सवाई माधोपुर: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान जिलेभर में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से भव्य हर घर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर कलेक्ट्रेट रोड, रणथम्भौर सर्किल, आलनपुर सर्किल, सर्किट हाउस रोड, दशहरा मैदान रोड, अंबेडकर सर्किल होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंची।

 

Sawai Madhopur Collector and Superintendent of Police came out on Royal Enfield holding the tricolour

 

 

इस दौरान मार्ग भर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” और हर घर तिरंगा के नारों से गूंज उठे और तिरंगे लहराते नजारे जनमानस में देशप्रेम का संचार करते रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया के साथ रॉयल एनफील्ड पर सवार जिला कलक्टर स्वयं हाथ में तिरंगा थामे, पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ देशभक्ति का संदेश देते हुए आगे बढ़े। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, जिला खेल अधिकारी अब्दुल वहीद, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, पुलिस उपाधीक्षक पिन्टू कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए।

 

 

 

इस दौरान “तिरंगा हमारी शान है” और “अमृत महोत्सव मनाएंगे, घर-घर तिरंगा लहराएंगे” जैसे उदघोष तथा देशभक्ति गीतों के साथ सभी ने हाथों में तिरंगा लिए शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगे लहराते हुए भागीदारी निभाई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न उपखंडों में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की स्मृति को सशक्त करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ गौरवशाली पल https://harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड कर राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !