Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया 79वां स्वतन्त्रता दिवस

सवाई माधोपुर: आजादी का 79वां पर्व स्वतन्त्रता दिवस समारोह शुक्रवार को पूर्ण गरिमा, उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड़ मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। स्वतन्त्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी), राजस्थान पुलिस बल, राजस्थान गृह रक्षा बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, एनसीसी जूनियर आर्मी, एनसीसी जूनियर आर्मी महिला विंग, स्कूल पुलिस कैडेट, राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स/गाइड्स, राजस्थान राज्य भारत स्काउट/गाइड एवं हिन्दुस्तान स्काउट व गाइड्स की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।

 

79th Independence Day celebrated with zeal, enthusiasm and joy in sawai madhopur

 

 

मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सुभाषचंद्र बोस के ऐतिहासिक नारे और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साहसिक प्रसंगों का उल्लेख कर प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आर्थिक शक्ति के रूप में, बल्कि एक सशक्त सैन्य शक्ति के रूप में भी विश्व पटल पर उभरा है।

 

 

 

इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा, जिसके अंतर्गत अब सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। अपने संबोधन में उन्होंने जिले के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि बीसलपुर के बाद डूंगरी गांव में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा बांध बनने जा रहा है, जो सिंचाई, जल आपूर्ति, पर्यटन और किसानों की खुशहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को मनचाहा मुआवजा और सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशेष कॉलोनी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा द्वारा राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया। इसके पश्चात जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ी लाल मीना, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने एण्डा निवासी शहीद वीरांगना धोली देवी एवं थड़ोली निवासी जानकी देवी को स्मृति चिह्न भेंट कर व शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक कमलेश गुर्जर के नेतृत्व में 1 हजार 450 विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम (पीटी) का प्रदर्शन किया गया। समारोह में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर एवं सेन्ट एन्सलम स्कूल की 120-120 छात्राओं ने सामुहिक नृत्य तथा फतेह पब्लिक स्कूल के 102 बालक-बालिकाओं ने एक्शन सॉन्ग पर नृत्य एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर राष्ट्रीयता के रंग बिखेर दिए। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को मतदाता जागरूता एवं बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई।

 

 

47 प्रतिभाओं का किया सम्मान: इस दौरान ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 47 प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ी लाल मीना, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान और गगनभेदी देशभक्ति नारो के साथ हुआ।
इस अवसर पर जिला प्रमुख सुदामा मीना, नगर परिषद सभापति जयप्रकाश सामरिया, पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, पूर्व उप सभापति राजेश गोयल, उप वन सरंक्षक रामानंद भाकर, एसडीएम दामोदर सिंह, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !