सवाई माधोपुर जिले में कार्यरत 881 आशा सहयोगिनियों को उनके द्वारा किए गए कार्य की प्रोत्साहन राशि 20 लाख 38 हजार 200 रूपये का भुगतान किया गया। राशि आशासाॅफ्ट साफ्टवेयर के माध्यम से आॅनलाइन ट्रांसफर की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बटन दबाकर राशि हस्तांतरित की।

सबसे अधिक राशि ब्लाॅक खंडार के नायपुर की संतोष देवी शर्मा को 8 हज़ार 125 रूपये, दूसरे नंबर पर ब्लाॅक खंडार के खुरेडी की अनिता चौधरी को 7 हज़ार 660 की राशि का भुगतान किया गया। जिले में 48 आशाएं जीरो परफाॅमिंग रही।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया